{"_id":"589b7a214f1c1ba320378704","slug":"duplicate-currency-arrest-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट तैयार करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट तैयार करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
अपराधी गिरफ्तार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए सिरसा पुलिस ने नकली नोट मामले में एक और व्यक्ति दवेश कुमार निवासी सहदपुर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हॉल गांव मोचीवाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, फोटोस्टेट पेपर व ढ़ाई हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी राजाराम ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति दवेश ही नकली नोट तैयार करता था। उन्होंने बताया कि नकली नोटों के सप्लायर शमशेर सिंह को 49,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शमशेर को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिससे पूछताछ के दौरान ही नकली नोट तैयार करने वाले दवेश कुमार का नाम पता मालूम कर उसे काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को सीआईए की एक पुलिस टीम ने गुरबचन सिंह निवासी खुइयां नेपालपुर को 10 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गुरबचन सिंह से पूछताछ के दौरान ही इस समूचे नेटवर्क का खुलासा हुआ था। सीआईए प्रभारी राजाराम ने बताया कि इस नकली नोट मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया, उसे अवश्य बेनकाब कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।