फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug de addiction center was running illegally in Vaidwala of Sirsa

Sirsa: वैदवाला में अवैध रूप से चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र, विभाग की टीम ने किया छापा, नशे की गोलियां बरामद

Mon, 08 May 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 May 2023 11:34 AM IST
सार

सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव वैदवाला में एक भवन में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र का संचालन करने वाला व्यक्ति परमजीत लोगों को बहला फुसला कर उन्हें दाखिल कर रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने एक टीम का गठन किया।

विज्ञापन
Drug de addiction center was running illegally in Vaidwala of Sirsa
नशा मुक्ति केंद्र छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के वैदवाला में एक नशा मुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने छापा कार्रवाई कर दी। इस दौरान यहां पर 11 लोगों का इलाज किया जा रहा था। टीम ने जब केंद्र संचालन को लेकर दस्तावेज की मांग की तो संचालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाया। वहीं टीम ने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने व लोगों को नशे का सेवन करने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


11 लड़कों को दाखिल कर किया जा रहा था इलाज
जानकारी अनुसार रविवार देर रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव वैदवाला में एक भवन में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र का संचालन करने वाला व्यक्ति परमजीत लोगों को बहला फुसला कर उन्हें दाखिल कर रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने एक टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. संकेत सेतिया ने किया। टीम में डॉ. रणजीत सिंह, विक्रम सोनी उपस्थित रहे। टीम ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां पर 11 लड़कों को दाखिल कर उनका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिसके पश्चात टीम ने संचालक परमजीत से हरियाणा नशा मुक्ति नियम 2010 के तहत लाइसेंस की मांग की। लेकिन उक्त आरोपी के पास लाइसेंस नहीं पाया गया। जब केंद्र की टीम ने जांच की तो वहां पर नशे से संबंधित गोलियां भी बरामद हुई। जिसके बाद टीम ने सभी दवाइयों को बरामद कर उसकी जांच के लिए भेज दिया। वहीं टीम ने उक्त सभी लड़कों को नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया। टीम ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिल मरीजों का भी करवाया मेडिकल टेस्ट
टीम की ओर से छापा कार्रवाई कि जाने के बाद 11 लड़कों के मेडिकल टेस्ट भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाए जाएंगे। जिसमें आरोपी की ओर से किस तरह की दवाई पीड़ितों को दी जाती थी। इसकी जानकारी भी ली जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed