फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drought trees dropped on bikes in the strong winds, death of bike rider, Sirsa

तेज आंधी में बाइक पर गिरा सूखा पेड़, बाइक सवार की मौत

Thu, 06 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 06 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

खंड के गांव गुडियाखेड़ा ने नजदीक सिरसा-जमाल रोड पर बुधवार शाम को तेज आंधी में सड़क किनारे  खड़ा सूखा पेड़ राहगीर पर गिर गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुडियाखेड़ा व ढूकड़ा गांव के बीच स्थित श्रीराम बीकेओ पर मजदूरी करने वाला मेला ग्राउंड सिरसा निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र ओमप्रकाश बाइक पर सवार होकर बकरियांवाली से भट्टे पर जा रहा था। रास्ते में तेज आंधी के कारण सड़क किनारे का एक सूखा पेड़ चलते बाइक पर गिर गया। इस हादसे में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालात के चलते उसे अग्रोहा रेफर किया गया जहां सिरसा के नजदीक ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन



छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
11 केवी हाउसिंग बोर्ड व 11 केवी बी ब्लॉक फीडर की मरम्मत कार्य के चलते छह अप्रैल सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में एसडीओ रिपनदीप चावला ने बताया कि फीडर की मरम्मत कार्य के चलते डबवाली रोड, पुरानी हाउसिंग बोर्ड, ए से एफ ब्लॉक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed