फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deceased Sandeep's Wife socking statment in Triple Murder in Bichpari of Ambala

अंबाला के बिचपड़ी का तिहरा हत्याकांड: मृतक संदीप की पत्नी बोलीं- पति को पाई-पाई के लिए कर दिया था मोहताज

Wed, 27 May 2026 10:26 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 27 May 2026 10:26 AM IST
सार

नेहा देवी ने बताया कि पिछले साल पहले खेत से मिट्टी उठी थी। तब करीब 50-52 लाख रुपये आए थे। इनमें से कुछ रुपये देवर पर ससुर खर्च कर रहे थे तो पति संदीप ने कहा था कि इतने रुपये से अभिषेक का घर बनवा दो या उनके लिए कुछ कर दो ताकि उनकी गृहस्थी चल सके।

विज्ञापन
Deceased Sandeep's Wife socking statment in Triple Murder in Bichpari of Ambala
अंबाला तिहरा हत्याकांड - फोटो : self

विस्तार

शहजादपुर के बिचपड़ी गांव में तिहरे हत्याकांड की परतें अब भी पूरी तरह नहीं खुली हैं। इसी बीच आरोपी अभिषेक के बड़े भाई मृतक संदीप की पत्नी नेहा देवी वारदात के दिन ही ससुराल छोड़कर मायके ठसका चली गईं थीं। उन्होंने ससुर सतबीर, सास व देवर अभिषेक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में नेहा देवी ने बताया कि फरवरी में उनकी शादी को दो साल पूरे हुए थे। पति स्वभाव से सीधे थे।

विज्ञापन


गृहस्थी शुरू हुई तो खर्चे भी बढ़े। खर्चे के लिए वह ससुर सतबीर पर निर्भर थे। पति को पाई-पाई का मोहताज बना दिया था, इसी कारण झगड़े बढ़ने लगे।बार-बार रुपयाें के लिए उन्हें पिता से बोलना अच्छा नहीं लगता था। दूसरी तरफ ससुर देवर पर जमकर खर्च कर रहे थे। देवर कभी चंडीगढ़ तो कभी कसौली में घूमता रहता था। इसी बात पर कई बार कलह हुई। मुझे क्या पता था कि यह सभी मिलकर उनकी हत्या करा देंगे।
विज्ञापन


कर्ज लेकर खरीदी थी भैंसें
नेहा ने बताया कि घर के खर्चे, बच्चों की दवाई के खर्च बढ़ रहे थे, घरवालों ने खर्चा देना काफी कम कर दिया था। ऐसे में पति ने चाचा महेंद्र से बात की। इसके बाद चाचा ने किसी से एक लाख रुपये तो अन्य धनराशि कहीं और से प्रबंध कर चार भैंसें खरीदी थीं। इन भैंसों का दूध सुबह पंचकूला तो शाम को शहजादपुर में बेचने जाते थे। काम अच्छा चलने लगा, उधारी भी चुकता होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के 50 लाख रुपये भी हड़प लिए
नेहा देवी ने बताया कि पिछले साल पहले खेत से मिट्टी उठी थी। तब करीब 50-52 लाख रुपये आए थे। इनमें से कुछ रुपये देवर पर ससुर खर्च कर रहे थे तो पति संदीप ने कहा था कि इतने रुपये से अभिषेक का घर बनवा दो या उनके लिए कुछ कर दो ताकि उनकी गृहस्थी चल सके। घरवालों ने बात नहीं सुनी तो यहीं से तकरार बढ़ती गई। चाचा महेंद्र की देखरेख भी संदीप ही करते थे, ऐसे में उनका लगाव भी उनके साथ था।


कुछ दिन पहले पता चला कि चाचा के हिस्से की जमीन की भी मिट्टी बेचने की किसी से 50 हजार रुपये साई ले ली है। इस पर चाचा ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा भी था कि जब वह उनके खेत की मिट्टी बेच देंगे तो वह खेत में खेती कैसे करेंगे। इसी बात पर संदीप की ससुर से काफी बहस हुई। पहले भी रिटायरमेंट में मिले रुपयों को अभिषेक ने खर्च कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed