फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clash Between two groups in sirsa civil hospital

Sirsa: नागरिक अस्पताल में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक के सिर में मारी गोली और दो के पैरों लगी

Sun, 16 Oct 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 11:39 AM IST
सार

बाईपास रोड पर संजय कॉलोनी और तेलिया वाली गली निवासी युवकों का आपस में देर रात को कोई विवाद हो गया जिसके बाद वह नागरिक अस्पताल पहुंचे। दोनों पक्षों के युवक नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में पहुंचे।

विज्ञापन
Clash Between two groups in sirsa civil hospital
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो गुटों में कहासुनी होने पर खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट के युवक ने इमरजेंसी वार्ड में अवैध कट्टे से गोलियां चला दीं। इस दौरान दो एंबुलेंस चालकों के पैरों में तो पांच अन्य युवकों को छर्रे लगे हैं। वहीं युवक ने अपने ही साथी को पकड़कर उसे सिर में गोली मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन


गंभीर अवस्था में युवकों को अग्रोहा में रेफर कर दिया यहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली चलने पर मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस, एसपी डॉ. अर्पित जैन और डीएसपी साधुराम ने घटना स्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 11 बजे सदर बाजार में चंदन ब्रेकरी के पास तेलिया वाली गली निवासी दो युवक अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ललित सहित तीन युवक कार में सवार होकर आए और कुत्ता छीनने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में कार सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस की डायल 112 गाड़ी अस्पताल में लेकर पहुंची। उक्त घायल युवक ने फोन कर रात करीब 12 बजे अपने दोस्तों को अस्पताल में बुला लिया। दूसरे पक्ष को भी मामले की सूचना मिली तो वह भी हथियारों से लैस होकर अपने साथियों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में ही भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। 

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना में एक युवक कार से उतरकर अवैध पिस्तौल से गोलियां चलाते हुए इमरजेंसी भवन में पहुंच गया और वार्ड में गोलियां चला दीं। इस दौरान डॉक्टर के केबिन के बाहर एंबुलेंस चालक प्रदीप राठौर और सुरेंद्र कुमार के पैरों में छर्रे लगे, जबकि उसके साथ ही खड़े युवकों को भी छर्रे लगे हैं। गोलियों से बचने के लिए कर्मचारी और युवक कमरों में घुस गए और खुद को अंदर ही बंद कर लिया।

पिस्तौल लेकर आरोपी वार्ड में चक्कर लगाता रहा और भवन से बाहर की तरफ चला गया। ऐसे में उक्त युवक के पास उसका साथी पहुंचता है तो वह उसको भी पकड़कर सिर में गोली मार देता है। गोली लगने वाले युवक की पहचान जतिन निवासी शिव चौक के रूप में हुई है।  मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने छर्रे लगने वाले पांच युवकों को वहीं पर ही हिरासत में ले लिया और नागरिक अस्पताल के यार्ड रूम में उन्हें भर्ती करवा दिया। जतिन को अग्रोहा रेफर कर दिया। यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि एंबुलेंस चालक भी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।  

इमरजेंसी वार्ड हुआ लहू लुहान, सामान के साथ भी हुई तोड़फोड़ 
इमरजेंसी वार्ड में गोली चलाए जाने के बाद वार्ड में चारों ओर खून बहने लगा। वार्ड में सामान के साथ तोड़फोड़ की गई है। एंबुलेंस चालक प्रदीप राठौड़ ने बताया कि काफी संख्या में युवक इमरजेंसी भवन में पहुंचे थे और उन्होंने आपस में लड़ाई करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान एक मरीज को डॉक्टर नेे रेफर किया था, जिसे ले जाने के लिए वे डॉक्टर के कमरे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान हमलावर ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के केबिन में छुपकर अपनी जानी बचाई। हालांकि उनके पैरों में कई छर्रे भी लगे हैं। 
 
मौके पर पहुंचे एसपी और डीएसपी, खंगाले सीसीटीवी कैमरे 
अस्पताल में हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन और डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नागरिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। इसके बाद पुलिस की ओर से टीमों तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापा कार्रवाई कर रही है। 
 
नागरिक अस्पताल में हुई घटना के बाद स्थिति जांची गई है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामूली कहासुनी को लेकर घटना हुई है। - डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा 

बिना हथियारों के 15 कर्मियों के हवाले हैं नागरिक अस्पताल की सुरक्षा, पहले भी हो चुकी है कई बार वारदातें
नागरिक अस्पताल में केवल 15 कर्मचारियों के हवाले ही सुरक्षा की कमान है। ऐसे में यहां पर रात को न तो पीसीआर तैनात होती है और न ही पुलिस के जवान। यहां पर पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़े और बड़ी वारदात हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने कोई भी सबक नहीं लिया गया। ऐसे में अब फिर से बदमाशों ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खूनी खेल खेला है। 

नागरिक अस्पताल में शनिवार रात को केवल दो ही सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे। इन सुरक्षा कर्मचारियों के पास न तो कोई हथियार है और न ही कोई अन्य सुविधा। ऐसे में यहां पर आरोपी सरेआम गोलियां चला वहां से फरार हो गए। वारदात के समय नागरिक अस्पताल के आईसीयू केंद्र में रात को करीब छह से सात मरीज भर्ती थे। जिनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। 
 
मरीज बोले: खुद ही गेट व लाइट बंद कर हो गए थे खामोश 
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला मरीज ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बेहद ही खराब था। इसके चलते उसे आईसीयू केंद्र में भर्ती किया गया है। देर रात को 12 बजे हंगामा होना हुआ। गनीमत रही कि बदमाश उनके वार्ड में नहीं पहुंचे। बदमाशों की गालियां और गोलियां चलाने की आवाज भी अंदर तक आ रही थी। इसके बाद उसके बेटे ने ही लाइट बंद कर दी और वार्ड के गेट को कुंडी लगा दी। वार्ड में करीब सात मरीज भर्ती थी। गोलियों चलती रही और वह अंदर ही खामोश होकर बैठ गए ताकि कोई भी बदमाश उनके वार्ड में न आ सके। 

भवन के शीशे तोड़ दीवार फांद हो गए सभी बदमाश फरार 
एक गुट के युवक की ओर से गोलियां चलाए जाने पर दूसरे गुट के बदमाश सीढ़ियों से पहली मंजिल पर चढ़ गए और वहां से भवन के शीशे को तोड़ भवन से बाहर कूद गए। अस्पताल के चारों तरफ की दीवार छोटी होने के कारण युवक वहां से अलग-अलग कॉलोनियों में फरार हो गए। नागरिक अस्पताल की सीढ़ियों पर भी खून के धब्बे लगे हुए है और अस्पताल के भवन का शीशा भी टूटा हुआ मिला है। 

अस्पताल से दूर स्थित है जेजे कॉलोनी चौकी, नहीं तैनात होता कोई भी पुलिस कर्मचारी 
नागरिक अस्पताल के भवन के दूसरे तरफ स्थित ई ब्लॉक में जेजे कॉलोनी स्थित है। रातभर नागरिक अस्पताल में मरीजों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर कोई भी पुलिस जवान व पीसीआर तैनात नहीं होती।  

अस्पताल के गार्द से फरार हो गए थे दो आरोपी 
करीब डेढ़ माह पहले ही नागरिक अस्पताल के गार्द में जेल के दो आरोपियों को भर्ती करवाया गया था। दोनों आरोपियों ने एक गार्द रूम में तैनात एक पुलिस जवान के साथ मारपीट की ओर उसे जान से मारने का प्रयास किया। नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी फिल्मी स्टाइल में गार्द के जंगले का शीशा तोड़कर वहां से फरार हो गए थे। इस दौरान भी अस्पताल के दो सुरक्षा कर्मचारी ही अस्पताल में तैनात थे। इससे पहले भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से खिलाड़ी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed