फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chautala student teacher in the dustbin beaten

चौटाला में विद्यार्थी ने अध्यापक को डस्टबिन से पीटा

Sun, 07 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chautala student teacher in the dustbin beaten

गांव चौटाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक विद्यार्थी ने अपने साथियों समेत एक अध्यापक की गमलों तथा डस्टबिन से पिटाई कर दी। पुलिस ने विद्यालय इंचार्ज की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाम करीब सवा तीन बजे दसवीं कक्षा में अध्यापक सुभाष चंद्र बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान विद्यार्थी सतनाम सिंह अपने पंद्रह-बीस साथियों को लेकर विद्यालय में आया।
विज्ञापन


युवकों ने विद्यालय में पड़े गमलों तथा डस्टबिन को उठाकर पटकना शुरू कर दिया। सीधे दसवीं के क्लास रूम में घुस गए। अध्यापक सुभाष चंद्र को डस्टबिन से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय स्टॉफ के सदस्यों ने अध्यापक को बचाने की कोशिश की। दबंग युवक स्टॉफ से गाली-गलौज करने लगे। दोनों ओर से तकरार इतनी बढ़ गई कि इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद युवक मौका से फरार हो गए।

छुट्टी से महज पंद्रह मिनट पहले विद्यालय में हुई उपरोक्त वारदात से दहशत का माहौल पैदा हो गया। विद्यालय इंचार्ज नरसी राम बिश्नोई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीजीटी सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सामाजिक शिक्षा की अध्यापिका कश्मीर कौर छुट्टी पर थी। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर होने के कारण वे दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए चले गए।


विद्यार्थी सतनाम सिंह बोला कि वह अंग्रेजी नहीं पढ़ेगा, सामाजिक शिक्षा पढ़ेगा। सामाजिक शिक्षा पढ़ाने से मना करने पर वह बदतमीजी पर उतर आया।

उसने इसकी शिकायत विद्यालय इंचार्ज को की। इंचार्ज ने सतनाम सिंह को धमकाया। विद्यार्थी खुद अपनी कमीज फाड़कर धमकियां देते हुए निकला था। शनिवार को उन पर हमला कर दिया।

विद्यालय इंचार्ज नरसी राम की शिकायत पर अध्यापक से मारपीट करने के आरोप में सतनाम सिंह तथा उसके पंद्रह-बीस अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed