फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case filed against physical education teacher in Sirsa for sexual exploitation of girl students

Sirsa: शारीरिक शिक्षा शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का केस दर्ज, यह है पूरा मामला

Thu, 11 Aug 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, हितेश चतुर्वेदी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, हितेश चतुर्वेदी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 02:30 AM IST
सार

स्टेट कमीशन फॉर चाइल्ड राइट द्वारा गठित कमेटी की जांच में खुलासा हुआ। बाल संरक्षण अधिकारी ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Case filed against physical education teacher in Sirsa for sexual exploitation of girl students
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा क्षेत्र के एक राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ कन्या विद्यालय में छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक पर ही है। स्टेट कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स द्वारा गठित कमेटी को पीड़िता छात्राओं ने आप बीती सुनाई थी। आरोपी अध्यापक के खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार बीते जुलाई में एक छात्रा की शिकायत पर आरोपी डीपीई टीचर के खिलाफ महिला थाने में अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया गया था। लेकिन, आरोपी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद पीड़िता छात्राओं के अभिभावकों ने स्टेट कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन को शिकायत की।

विज्ञापन

 

चेयरपर्सन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की तो कई ने डीपीई टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। जांच कमेटी ने करीब 13-14 छात्राओं के बयान दर्ज किए। इस संबंध में महिला थाना डबवाली की इंचार्ज इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी का कहना है कि आरोपी डीपीई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी ने सुरक्षा के लिए लिखा पत्र
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने एक पत्र भेजा है, जिसमें छात्राओं का हवाला देते हुए कहा गया है कि आरोपी को जमानत मिल जाने से लड़कियां व उनके परिजन सहमे हुए हैं। परिवार व बच्चियों पर मामले को दबाने समेत कई अन्य तरह का दबाव भी बनाया जा सकता है। इसलिए इस मामले में सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed