{"_id":"aaafc47007a53e63b881ce7dd51123fc","slug":"car-crashed-into-a-tree-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, तीन घायल
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
डबवाली रोड पर स्थित ईंट भट्टे के पास रविवार को डबवाली की तरफ जा रही कार का टायर फट गया।
विज्ञापन
जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी अनुसार सुरेश कुमार निवासी बरेटा पंजाब व पोली राम निवासी बोहा पंजाब और कार चालक कुकीराम कार में सवार होकर कालांवाली की तरफ से डबवाली की ओर जा रहे थे कि डबवाली रोड पर स्थित ईंट भट्टे के पास अचानक कार का टायर फट गया।
जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए।
घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मरहम पट्टी की गई।
वहीं सरकारी अस्पताल में सिर्फ एक नर्स ही मौजूद थी। अस्पताल में कोई भी चिकित्सक न होने के चलते लोगों में सरकार के प्रति रोष पाया गया, स्टाफ की कमी के कारण एंबुलेंस चालक व नर्स ने लोगों के सहयोग से घायलों को मरहम पट्टी कर प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन