फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Body of Missing girl found in the field in Kalanwali of Sirsa

सिरसा: घर से लापता युवती का खेत में मिला शव, हत्या का केस दर्ज, दो युवकों पर आरोप

Wed, 09 Feb 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

गांव तिलोकेवाला के नजदीक खेतों में मिला युवती का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कालांवाली पुलिस ने गांव के दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Body of Missing girl found in the field in Kalanwali of Sirsa
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में गांव गदराना की एक युवती का शव बुधवार को गांव तिलोकेवाला के पास माइनर के नजदीक खेतों में मिला। मृतक युवती की पहचान करीब 22 वर्षीय मनप्रीत कौर निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक युवती का शव कब्जे में ले लिया और शव का सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। कालांवाली पुलिस ने युवती भाई के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक युवती के भाई जीवन सिंह निवासी गांव गदराना ने कालांवाली पुलिस को अपने बयानों में बताया कि 7 फरवरी की रात्रि उसकी बहन मनप्रीत कौर सहित समस्त परिवार ने खाना खाया था और उसके बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। वे करीब रात्रि करीब 12 बजे जब उठे तो देखा कि उसकी बहन मनप्रीत कौर अपने कमरे में नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आस-पास मनप्रीत कौर की तलाश की। लेकिन जब वह नहीं मिली तो मनप्रीत कौर की आस-पास के गांव में तलाश करने गए तो मनप्रीत कौर का शव खेत में मिला। मनप्रीत कौर के शव पर गले के पास निशान थे। उन्होंने शक जताया कि गांव के ही दीपा सिंह और दीपक कुमार ने ही उसकी बहन का गला दबाकर हत्या की है। मृतका मनप्रीत कौर के दो शादीशुदा बहनें व एक शादीशुदा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाई के बयान पर दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है- थाना प्रभारी 

सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मृतिका का शव अपने कब्जे में ले लिया था और मृतका के भाई के बयानों पर गांव गदराना के ही दीपा सिंह और दीपक कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उक्त मामलें की गहनता से जांच कर रही है। - अमित बेनीवाल, थाना प्रभारी कालांवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed