फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Band and beat, animal thief, villegiers beet three man

लोगों ने पशु चोर समझ तीन लोगों को हाथ-पैर बांधकर दो घंटे तक पीटा

Wed, 03 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Band and beat, animal thief, villegiers beet three man
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात को गांव लंबी में तीन लोगों को पशु चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। उनके हाथ-पांव बांधते हुए सरपंच के घर के आगे ले गए। वहां डंडों से पीटा। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे गांव गीदड़खेड़ा निवासी काला सिंह, बग्गा सिंह अपने भानजे गोल्डी निवासी कुटी किशनपुरा (पंजाब) के साथ बाइक पर गांव मटदादू से  गांव लौट रहे थे। गांव लंबी के नजदीक बाइक की चैन उतर गई। जिस घर के आगे बाइक की चैन चढ़ाई जा रही थी, कुछ दिन पूर्व उस घर के पशु चोरी हुए थे। तभी से वे पहरा रखे हुए थे। उपरोक्त तीनों को पशु चोर समझते हुए उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौका पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। तीनों को पकड़कर उनके हाथ-पांव बांध दिए। उन्हें जमकर पीटा। बाद में सरपंच के घर तक ले जाया गया। वहां उनको पीटा गया। काला तथा बग्गा सिंह ने बताया कि सरपंच ने भी उन्हें नहीं छुड़ाया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण उन्हें पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौका पर सदर थाना पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करवाकर पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डबवाली के सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। ब्यानों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed