फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   atm, shutter, customer, sirsa

रात दस बजे के बाद बंद हो जाते हैं एटीएम के शटर, ग्राहकों को होती है परेशानी

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
atm, shutter, customer, sirsa
पु‌लिस - फोटो : Desk
 ग्राहकों को 24 घंटे एटीएम सेवा देने का बैंकों का दावा महज वादा ही है। शहर में कई बैंकों के एटीएम 24 घंटे नहीं खुले रहते। रात दस बजे के बाद एटीएम के शटर डाउन कर दिए जाते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले लोग एटीएम बंद होने और रात में कहां खुला है, इसकी जानकारी न होने से परेशान हो जाते हैं। गांव से मरीज का इलाज कराने आए तरसेम का कहना है कि गंभीर स्थिति में अपने एक परिचित को इलाज कराने सिरसा लाए थे। जल्दबाजी में  घर से अधिक रुपया नहीं ला सके। दवाई खरीदने के लिए रुपया निकालने एटीएम गए, लेकिन उसका शटर बंद पड़ा मिला। काफी जगह घूमने के बाद बड़ी मुश्किल से एक एटीएम खुला मिला। यह हाल केवल तरसेम का नहीं कई उपभोक्ताओं का है। इस कारण बैंकों की एटीएम सेवा से सिरसा के ग्राहक संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


जिले में 60 से ज्यादा हैं एटीएम
सिरसा में विभिन्न बैंकों के करीब 60 एटीएम हैं। सबसे ज्यादा एटीएम की संख्या एसबीआई की है। सिरसा में एसबीआई के 25 एटीएम हैं। सभी बैंकों का कहना है कि उन्होंने अपने एटीएम पर गार्ड की तैनाती कर रखा है और हर समय एटीएम खुले रहते हैं। बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता ग्राहकों को कोई परेशानी है। रात को एटीएम बंद रखने की बात को वे स्वीकार नहीं करते। सूत्रों का कहना है कि बैंक अधिकारियों ऊपर से आदेश हैं कि बढ़ती एटीएम लूटपाट की घटनाओं के मद्देनजर रात दस बजे के बाद एटीएम का शटर डाउन कर दिया जाए। इसी कारण गार्ड रात को एटीएम का शटर डाउन करके सो जाते हैं। रात को शटर खटखटाने की आवाज पर भी वे शटर नहीं खोलते। पुलिस लाइन या एसपी कार्यालय के पास स्थित एटीएम ही 24 घंटे खुला रहता है।
विज्ञापन


गार्ड खोल देते हैं शटर
एसबीआई के सभी एटीएम पर गार्ड की तैनाती है। इसीलिए एटीएम रात को भी खुले रहते हैं। अपराधी रात को वारदात को फिराक में रहते हैं। इसी कारण गार्ड एटीएम की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करता है। ग्राहकों को एसबीआई के एटीएम से कोई परेशानी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसी ढिंगड़ा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed