{"_id":"57a78b934f1c1b86622b8840","slug":"atm-shutter-customer-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात दस बजे के बाद बंद हो जाते हैं एटीएम के शटर, ग्राहकों को होती है परेशानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात दस बजे के बाद बंद हो जाते हैं एटीएम के शटर, ग्राहकों को होती है परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों को 24 घंटे एटीएम सेवा देने का बैंकों का दावा महज वादा ही है। शहर में कई बैंकों के एटीएम 24 घंटे नहीं खुले रहते। रात दस बजे के बाद एटीएम के शटर डाउन कर दिए जाते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले लोग एटीएम बंद होने और रात में कहां खुला है, इसकी जानकारी न होने से परेशान हो जाते हैं। गांव से मरीज का इलाज कराने आए तरसेम का कहना है कि गंभीर स्थिति में अपने एक परिचित को इलाज कराने सिरसा लाए थे। जल्दबाजी में घर से अधिक रुपया नहीं ला सके। दवाई खरीदने के लिए रुपया निकालने एटीएम गए, लेकिन उसका शटर बंद पड़ा मिला। काफी जगह घूमने के बाद बड़ी मुश्किल से एक एटीएम खुला मिला। यह हाल केवल तरसेम का नहीं कई उपभोक्ताओं का है। इस कारण बैंकों की एटीएम सेवा से सिरसा के ग्राहक संतुष्ट नहीं हैं।
जिले में 60 से ज्यादा हैं एटीएम
सिरसा में विभिन्न बैंकों के करीब 60 एटीएम हैं। सबसे ज्यादा एटीएम की संख्या एसबीआई की है। सिरसा में एसबीआई के 25 एटीएम हैं। सभी बैंकों का कहना है कि उन्होंने अपने एटीएम पर गार्ड की तैनाती कर रखा है और हर समय एटीएम खुले रहते हैं। बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता ग्राहकों को कोई परेशानी है। रात को एटीएम बंद रखने की बात को वे स्वीकार नहीं करते। सूत्रों का कहना है कि बैंक अधिकारियों ऊपर से आदेश हैं कि बढ़ती एटीएम लूटपाट की घटनाओं के मद्देनजर रात दस बजे के बाद एटीएम का शटर डाउन कर दिया जाए। इसी कारण गार्ड रात को एटीएम का शटर डाउन करके सो जाते हैं। रात को शटर खटखटाने की आवाज पर भी वे शटर नहीं खोलते। पुलिस लाइन या एसपी कार्यालय के पास स्थित एटीएम ही 24 घंटे खुला रहता है।
गार्ड खोल देते हैं शटर
एसबीआई के सभी एटीएम पर गार्ड की तैनाती है। इसीलिए एटीएम रात को भी खुले रहते हैं। अपराधी रात को वारदात को फिराक में रहते हैं। इसी कारण गार्ड एटीएम की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करता है। ग्राहकों को एसबीआई के एटीएम से कोई परेशानी नहीं।
विज्ञापन
आईसी ढिंगड़ा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई।