फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीपीई ने स्कूल में की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

डीपीई ने स्कूल में की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
डीपीई  ने स्कूल में की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
नाबालिग छात्रा डीपीई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

सिरसा। डीपीई ने नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय में छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी डीपीई के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 13 अगस्त 2018 को डीपीई अनूप कुमार ने कबड्डी मैच समय उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से उसके दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ा। उसने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। बीमार होने पर उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चला तो डॉक्टर ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने डॉक्टर को सारी बात बता दी। डॉक्टर ने उसे बाल कल्याण विभाग में शिकायत देने को कहा। छात्रा का कहना है कि उसने जिला बाल कल्याण विभाग में अपनी शिकायत दी। विभाग ने उससे सारी आपबीती जानी और महिला थाने में शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। जिला पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज करके महिला थाना पुलिस ने आरोपी डीपीई अनूप कुमार के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed