फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घग्गर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद

घग्गर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद

Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
घग्गर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद
घग्गर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। गांव बप्पां निवासी एक प्रेमी जोड़े के मंगलवार सांय घग्गर में छलांग लगाने के बाद युवती को आसपास के लोगों ने तुरंत निकाल लिया था। युवती की हालत सामान्य है। वहीं बुधवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बुधवार दोपहर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार घग्गर में छलांग लगाने वाली युवती का परिवार पूर्व में गांव झीड़ी का ही निवासी है। पिछले तीन-चार सालों से वे गांव बप्पां में रह रहे हैं। युवती सिरसा के एक निजी अस्पताल में काम करती है। जबकि झीड़ी निवासी युवक सिरसा में ही एक शोरूम पर काम करता था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने मंगलवार की दोपहर झीड़ी निवासी लक्की पुत्र देवीचंद को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने एक साथ मरने की योजना बनाई। हालांकि युवक ने युवती को सुसाइड का कदम उठाने से पूर्व काफी समझाया, लेकिन युवती नहीं मानी। युवती की जिद के आगे युवक को भी मजबूर होकर उसका साथ देना पड़ा। सांय करीब साढ़े पांच बजे दोनों ने घग्गर नहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाते आसपास के लोगों ने देख लिया। लोगों ने तुरंत कुछ तैराक युवकों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर युवती तो मिल गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए। रात्रि से ही गोताखोर युवक की तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर युवक का शव पुल से कुछ ही दूरी पर कीचड़ में धंसा हुआ मिल गया। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि बाद दोपहर युवक का शव कीचड़ में धंसा हुआ मिला है। मृतक के पिता देवीचंद के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed