फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रानियां में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

रानियां में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 30 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रानियां में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां।
शहर के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में वीरवार शाम को खेलने गई एक छह वर्षीय बच्ची के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में वीरवार शाम को बच्चे खेलने आए हुए थे। एक युवक छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और एकांत में जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक को ऐसा करते हुए पड़ोसियों ने देख लिया। युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के समक्ष बालिका ने बताया कि युवक उसे झूला झूलते समय एक कोने में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इसी बीच युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए और मामले बढ़ गया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सूरजभान ने कहा कि अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहंी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed