{"_id":"5a47d50c4f1c1b502b8b76e3","slug":"91514657036-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर घर के बाहर खड़ी कार ले उड़े बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर घर के बाहर खड़ी कार ले उड़े बदमाश
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
विगत एक पखवाड़े से डबवाली शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। फिर चाहे एसडीएम के सरकारी आवास में सेंधमारी का मामला हो या आढ़ती से रंगदारी मांगने का मामला हो, बदमाशों द्वारा राह चलते युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला हो या फिर घरों चोरी की घटना हो, ये रुकने का नाम नहीं ले रही और पुलिस के उक्त सभी घटनाओं में हाथ खाली हैं।
चौटाला रोड पर स्थित तहसील कांप्लेक्स के सामने बसे वार्ड नंबर सात के इंदिरा नगर में शुक्रवार देर रात बदमाश घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने का प्रयास कर रहे थे कि ‘सेफ्टी बजर’ बजने से पारिवारिक सदस्य उठ गए और बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने घर से बाहर आए पिता और बेटे पर गोली चला दी और कार लेकर फरार हो गए। गोली व्यक्ति के कंधे में लगी, जिसे घायलावस्था में डबवाली के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। जहां से उसको सिरसा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को दी शिकायत में घायल रवि कुमार के बेटे राजकुमार निवासी इंदिरा नगर ने बताया कि वह अपना व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार रात्रि 29 दिसंबर को खाना खाने के बाद उनका परिवार अपने घर में सो गया। उनकी कार घर के बाहर गली में खड़ी थी। उसने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्हें अपनी कार के ‘सेफ्टी बजर’ बजने की आवाज सुनाई दी। उसके पिता उठ गए और बाहर देखने के लिए गली में आए। उन्होंने देखा कि तीन-चार मुंह-ढापे युवक उनकी कार को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उनके पिता उन्हें आवाज लगाते हुए उनके पास पहुंच गए, तो उनमें से एक लड़के ने अपने साथी का नाम तारू पुकारते हुए कहा कि कार भगा ले। उस समय वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था और उसने देखा कि जब उसके पिता कार के पास गए और कार की खिड़की खोलने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक ने उन पर गोली चला दी। जो उसके पिता के कंधे में लगी।
विज्ञापन
विगत 23 दिसंबर की रात्रि एसडीएम के सरकारी आवास में सेंधमारी की घटना से हरकत में आई पुलिस ने जहां एसडीएम रानी नागर की सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोत्तरी की है, वहीं इस रोड व आसपास के क्षेत्र में रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है, फिर भी ऐसी घटना होना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।
आरोपियों की तलाश जारी है
राज कुमार पुत्र रवि कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्विफ्ट कार नंबर एचआर-25डी-1744 मसीतां से अबूबशहर रोड पर लावारिस हालत में बरामद कर ली गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार एक युवक का नाम तारू है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हवा सिंह, शहर थाना प्रभारी डबवाली।