{"_id":"5963c87a4f1c1bf15a8b4639","slug":"91499711610-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्करों को दस-दस साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो तस्करों को दस-दस साल कैद
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो तस्करों को दस-दस साल कैद
हिसार से सिरसा में लाकर बेचते थे नशे की दवाइयां
दोनों तस्कर हिसार शहर के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। नशे की दवाओं की तस्करी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने हिसार शहर के रहने वाले दो तस्कराें को दस-दस साल कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक-एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
29 नवंबर 2015 को सदर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। पूछताछ में युवकों की पहचान हेमंत निवासी प्रताप नगर जहाज पुल हिसार और सन्नी निवासी जिंदल हाउसिंग बोर्ड हिसार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से नशे की दवा की 700 शीशी मिली। पुलिस ने हेमंत और सन्नी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया। करीब डेढ़ साल तक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में ये मामला चला। सोमवार को अदालत ने तस्करी के दोषी हेमंत व सन्नी को दस-दस साल कैद की सजा सुना दी।