{"_id":"59593d7c4f1c1b8c1a8b4b10","slug":"91499020668-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान और मकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान और मकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी
रानियां। रानियां में एक दुकान और गांव बाहिया में घर से चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानियां के वार्ड नंबर 13 निवासी गुरमेल सिंह पुत्र वीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि थेड़ी मोहर सिंह निवासी और उसके एक अन्य दोस्त ने उसकी दुकान से इनवर्टर और बैटरी, चार बैग चीनी, तीन हजार के सिक्के, दो दर्जन से अधिक सेट साबुन, 15 किलोग्राम चाय, 15 किलोग्राम सर्फ, 9 बॉक्स दूध पाउडर, चार लीटर देशी घी आदि सामान चुरा लिया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
वहीं, गांव बाहिया निवासी सतनाम सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून की रात को उसके बंद पड़े घर से चोर एक एलसीडी और करीब आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।