{"_id":"5b9eb31e867a557fe86c3441","slug":"81537127198-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सिरसा। सीडीएलयू में निर्माणाधीन भवन से मजदूर को छत से धक्का देकर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी ठेकेदारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश का कहना है कि सिरसा के हुडा निवासी पवन गोयल व प्रमोद चंद भवन निर्माण कार्यों का ठेका लेते हैं। दोनों ने एसएस ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म सुरेश के नाम से बना रखी थी। सेल्स टैक्स विभाग ने चार सितंबर को इस फर्म के नाम ढाई करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। फर्म के नाम नोटिस जारी होने से ठेकेदार पवन गोयल व प्रमोद चंद को ये आभास हो गया कि अब सुरेश को उसके नाम से बनाई गई फर्जी फर्म का पता चल जाएगा। ढाई करोड़ रुपये का हिसाब-किताब सेल्स टैक्स विभाग को न देना पड़े इसलिए दोनों ने एक साजिश रची। इसी साजिश के तहत आठ सितंबर की शाम को सीडीएलयू में भवन निर्माण के काम में व्यस्त सुरेश को पवन गोयल व प्रमोद चंद ने छत से नीचे धक्का दे दिया। साथी मजदूर उसे उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सुरेश के बड़े भाई ओम प्रकाश का बयान दर्ज करके दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।