फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंचायती जमीन पर मकान व गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची कमेटी

पंचायती जमीन पर मकान व गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची कमेटी

Sat, 11 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन पर मकान व गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची कमेटी
अवैध कब्जे की जांच के लिए रामपुरा नवाबाद पहुंची कमेटी
विज्ञापन

चोपटा। रामपुरा नवाबाद के सरपंच के खिलाफ पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाने व काश्त करने की ग्रीवेंस में की शिकायत के बाद जांच कमेटी बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची। आरोपों के मुताबिक कमेटी ने पंचायती जमीन पर बनाए मकान व काश्त की गई जमीन का निरीक्षण किया। वहीं कमेटी ने गांव के नंबरदार, चौकीदार व शिकायतकर्ता को जांच में शामिल किया। बाद में कमेटी ने चोपटा स्थित तहसील कार्यालय में जाकर भी मामले को लेकर रिकॉर्ड जांचा। फिलहाल कमेटी जांच में लगी हुई है। जांच रिपोर्ट कमेटी की तरफ से जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

ये है मामला: गांव रामपुरा नवाबाद के ओमप्रकाश व योगराज ने कष्ट निवारण समिति की ग्रीवेंस कमेटी में एक शिकायत देकर गांव के सरपंच मोहर सिंह नैन पर पंचायती भूमि पर कब्जा करके मकान बनाने व गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जा करके काश्त करने के आरोप लगाए थे। आरोप हैं कि अप्रैल 2017 में चोपटा तहसील कार्यालय की तरफ से पैमाईश की गई थी, जिसमें सरपंच द्वारा किया गया कब्जा साबित हो गया था। लेकिन सरपंच अपनी पहुंच व रसूख के चलते कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करता रहा। बाद में मामला जिला कष्ट निवारण कमेटी में ले जाया गया। जहां शिकायत में 28 जुलाई को राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने जांच कमेटी बनाई। जिसमें मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमीरचंद मेहता व डिंग मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजबीर गोदारा को शामिल कर जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को जांच कमेटी के साथ भाजपा चोपटा ब्लॉक प्रधान निक्कूराम फौजी व जिला उपाध्यक्ष भूरा राम डूडी आरोपों की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। कमेटी ने वहां सरपंच के मकान व पंचायती जमीन पर की गई काश्त का निरीक्षण किया। जांच कमेटी ने बीडीपीओ कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में उक्त मामले को लेकर दस्तावेजों की भी जांच की। जांच अधिकारी के तौर पर पहुंचे मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट ग्रीवेंस कमेटी में भेज दी जाएगी। बाद में आगामी कार्रवाई सरकार के स्तर पर होगी। वहीं सरपंच मोहर सिंह नैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो मकान बना हुआ है। वो उसके भाई का है। वहीं जो जमीन काश्त की हुई है। वो पंचायत ने गांव के ही व्यक्ति को पट्टे पर दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed