फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव भंबूर में दिन दहाड़े शराब ठेके पर लूट

गांव भंबूर में दिन दहाड़े शराब ठेके पर लूट

Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गांव भंबूर में दिन दहाड़े शराब ठेके पर लूट
दिनदहाड़े शराब ठेके से लूटी 3 हजार की नकदी और 18 बीयर की बोतलें
विज्ञापन

गांव भंबूर में तीन बाइक सवार बदमाश ने कारिंदे से मारपीट कर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। क्षेत्र के गांव भंबूर में दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश शराब ठेके पर कारिंदे से मारपीट कर 3 हजार रुपए की नगदी व 18 बीयर की बोतलें लूट ले गए। कारिंदे ने ठेका मालिक को सूचित किया। मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित कर कारिंदे को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। काफी दूर तक पुलिस ने लुटेरों की तलाश की। लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।

जानकारी के अनुसार हिसार निवासी माडूराम गांव भंबूर में स्थित शराब ठेके पर काम करता है। रविवार दोपहर करीब दो बजे ठेके पर आए बाइक सवार तीन युवकों ने पहले उससे बीयर मांगी। जैसे ही वह बीयर की बोतल निकालने लगा तो पीछे से एक युवक ने किसी भारी लोहे की वस्तु से उसके सिर में वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद युवक फ्रिज में रखी बीयर की 18 बोतल व गल्ले में पड़ी करीब 3 हजार की नकदी निकालकर फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह उसने ठेके के मालिक को सूचित किया। ठेके के मालिक ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि गांव भंबूर में शराब ठेके पर लूट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जल्द लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed