{"_id":"5b4513a14f1c1b9d288b5baa","slug":"81531253665-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल टैंक के ढक्कन के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे लाखों की हेरोइन, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजल टैंक के ढक्कन के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे लाखों की हेरोइन, पकड़े गए
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 ग्राम हेरोइन समेत तीन लोग गिरफ्तार
डीजल टैंक के ढक्कन के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे हेरोइन
दिल्ली से खरीदी थी हेरोइन, डबवाली होनी थी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो ओढां। नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा ने इनोवा सवार 3 लोगों को 65 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत तकरीबन 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ ओढां थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।
सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा सवार कुछ लोग दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पन्नीवाला मोटा के निकट काबू कर लिया। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी बिल्ला व अमन दोनों की सीआईए पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी में खास जगह पर छुपाकर रखी 65 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान डबवाली निवासी संदीप कुमार, राजेन्द्र उर्फ भूरिया व सतीश कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
रोहतक में गाड़ी रोक दिल्ली से लाए थे हेरोइन
आरोपी संदीप उर्फ भूरिया डबवाली निवासी रामस्वरूप सेठी की इनोवा गाड़ी पर चालक है। लोहगढ़ निवासी बिल्ला सिंह व डबवाली निवासी अमन दोनों ने रोहतक जाने के लिए गाड़ी किराए पर ली थी। इसी दौरान संदीप का दोस्त राजेन्द्र व सतीश भी साथ हो लिए। पांचों लोगों ने गाड़ी को रोहतक पार्किंग में खड़ा किया और बस पर सवार होकर दिल्ली पहुंच गए। जहां बिल्ला व अमन ने दिल्ली के तस्कर प्रिंस से हेराइेन खरीदी। सभी लोगों ने पहले तो नशे की पूर्ति की और फिर हेरोइन को गाड़ी के डीजल टैंक के ढक्कन के नीचे छुपा दिया। ताकि पुलिस को ढूंढने पर भी न मिले। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पन्नीवाला मोटा के निकट धर दबोचा। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर दिल्ली के तस्कर प्रिंस तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
वेतन से ज्यादा करता था नशा:
आरोपी संदीप को गाड़ी पर ड्राइविंग करने की एवज में 4 हजार रुपये व चक्कर के पीछे कमीशन मिलता था। लेकिन वह पिछले 2 वर्ष से नशे का इस कदर गुलाम बना कि अपने वेतन से ज्यादा राशि नशे की पूर्ति में लगा देता था। संदीप ने पश्चाताप करते हुए कहा कि वह इस लत से बाहर निकलना चाह रहा था। लेकिन चिकित्सक ने नशा छुड़वाने की एवज में काफी पैसे मांगे।