{"_id":"5aea13ce4f1c1b9b098b7bba","slug":"81525289934-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी स्टॉफ की जांच में हुए कई खुलासे, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए धोखाधड़ी के तीन केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी स्टॉफ की जांच में हुए कई खुलासे, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए धोखाधड़ी के तीन केस
Updated Thu, 03 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आरोपी और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज
सिरसा। फर्जी फर्मों के माध्यम से अरबों का साम्राज्य खड़ा करने वाले आढ़ती महेश बंसल के कारनामों का खुलासा होना शुरू हो गया है। आईजी स्पेशल स्टाफ की जांच में अल्प समय में अकूत संपत्ति जुटाने वाले महेश बांसल के खिलाफ पहली बार शिकायतकर्ता खुलकर सामने आए है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी महेश बंसल और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार आईजी स्पेशल स्टॉफ ने गत दिनों भावदीन टोल नाका के पास एक कार से एक करोड़ 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की थी। कार में कथित कॉटन कारोबारी महेश बंसल सवार था। महेश बांसल की ओर से बरामद नगदी को अपनी फर्मों की दर्शाया गया, लेकिन आईजी हिसार संजय सिंह ने पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए। आईजी स्पेशल स्टाफ ने जब मामले की परतें उधेड़नी शुरू की तो महेश बंसल के काले साम्राज्य की पोल खुलकर सामने आ गई। आईजी संजय सिंह ने बताया कि एक करोड़ से अधिक की नगदी बरामदगी के बाद मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने अपने स्तर पर तथ्य जुटाए, जिसमें यह बात सामने आई कि महेश बंसल ने अनेक फर्जी फर्में बनाई हुई है और इन फर्मों के माध्यम से वह टैक्स चोरी का धंधा करता है। उसके द्वारा सरकार को भी करोड़ों रुपये टैक्स की चपत लगाई गई है।
इन लोगों ने दी शिकायत
विकास निवासी छत्रिया ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया कि महेश बंसल, रमेश कुमार, प्रमोद बंसल, सुनील कुमार व रविंद्र बंसल ने उसके नाम से डिंग रोड पर विकास कॉटन मिल बनाई। जबकि वह नौकरी करता है। आरोपियों ने उसकी आईडी के आधार पर फर्म बनाकर टैक्स चोरी का कारोबार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिल फ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर नंबर दो
गोसाईयाना निवासी गुलशन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि महेश बांसल ने उसके नाम पर भगवती ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर धोखाधड़ी की है। उसके नाम से बैंक में खाता खोला गया, जिसका संचालन महेश बांसल की ओर से ही किया गया। उसके नाम से बना फर्म से करोड़ों का धंधा किया गया, जबकि वह नौकरीपेशा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने महेश बांसल, रविंद्र कुमार व रमेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
तीसरी एफआईआर
पुलिस की तरफ से अपने स्तर पर तीसरी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस पड़ताल में जो तथ्य सामने आए, उसके अनुसार गणेश ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का फर्जी लेनदेन करने के आरोप में महेश बांसल, पवन कुमार व प्रमोद बांसल ने किया है। आरोपियों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जनता से मांगा सहयोग
आईजी संजय सिंह ने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है, जिनका फर्जी फर्म बनाने में इस्तेमाल किया गया है। जिनकी आईडी से फर्जी फर्म बनाकर ठगी की गई है, वे पुलिस के समक्ष शिकायत करें ताकि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने चेताया कि यदि पुलिस पड़ताल में फर्जी फर्म पाई गई, तब फर्म संचालक को इसमें संलिप्त मानते हुए उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा
प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी कारोबारी महेश बंसल व अन्य आरोपियों पर तीन एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में जो-जो तथ्य सामने आएंगे और जिनकी इसमें संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। अभी तय यह बात सामने आई है कि तमाम आरोपी दूसरों की आईडी के आधार पर फर्म बनाया बनाते थे और बैंकों अधिकारियों से मिलीभगत कर अकाउंट का संचालन किया जाता था। 10-15 हजार रुपये नौकरी करने वालों के नौकरों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार किया जा रहा था। इस गोरख धंधे में जिनके नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
संजय सिंह, आईजी हिसार रेंज।