{"_id":"5a70cc964f1c1b7e268b7504","slug":"81517341846-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रकरण: आगजनी के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा प्रकरण: आगजनी के आरोप में महिला गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। साध्वी यौन शोषण मामले में विगत वर्ष 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेशभर में हुए दंगों के दौरान सिरसा में भी डेरा समर्थकों ने हिंसा की। इस दौरान डेरा समर्थकों ने मिल्क प्लांट और गांव बेगू में स्थित बिजली घर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। आगजनी की घटना में संलिप्त एक महिला आरोपी को पुलिस ने सोमवार सायं गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान कल्याण नगर निवासी कौशल्या के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने पूरे प्रदेश में जमकर हिंसा की थी। कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने बेगू रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लिया था और उसी आधार पर पहचान कर आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। पुलिस अब तक सैकड़ों डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है।