{"_id":"5a1db61b4f1c1b686a8b649c","slug":"81511896603-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दिहाड़े स्कूल की शिक्षिका से लूटपाट,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दिहाड़े स्कूल की शिक्षिका से लूटपाट,
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड़ी में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका से स्नेचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
जिले में लूटपाट की घटनाएं बढ़ते जा रही है। पुलिस अभी ओढां, पंजुआना, साहुवाला प्रथम के पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट की घटनाओं की जांच में जुटी थी कि लुटेरों ने रोड़ी में दिनदहाड़े एक महिला से स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद रोड़ी व सीआईए पुलिस ने क्षेत्र में काफी दौड़ लगाई लेकिन स्नेचर हर बार की तरह चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।
रोड़ी में मत्तड़ रोड पर ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल की प्राथमिक कक्षा की शिक्षिका गुरप्रीत कौर को उसका पति अमनदीप सिंह मंगलवार दोपहर को अपने बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहकर स्कू ल से बुलाने आया था। बताया जा रहा है कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी को घर आने की बात कहकर चला गया। जबकि गुरप्रीत कौर कुछ ही देर बाद स्कू टी से घर के लिए निकल पड़ी।
गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह अभी स्कूल से कुछ ही दूर निकली थी कि रोड़ी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे हाथ का इशारा कर रूकवा लिया। रूकते ही एक युवक ने गुरप्रीत कौर का पर्स छीन लिया तो दूसरे ने उसके गले से चेन झपट ली। घटना के बाद गुरप्रीत कौर ने शोर मचाया लेकिन वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उसने घर आकर अपने पति अमनदीप को घटना से अवगत करवाया। इसके बाद अमनदीप ने युवकों का गांव मत्तड़ तक पीछा किया लेकिन स्नेचर समय पाकर फरार होने में कामयाब रहे। महिला के अनुसार स्नेचर उसके पर्स में रखी सात हजार रुपये की नक दी, एक मोबाइल, एटीएम सहित अन्य जरूरी दस्तावेज व सोने की चेन ले गए। सूचना पाकर रोड़ी पुलिस के अलावा डबवाली व सिरसा सीआईए पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए जिलाभर में नाकाबंदी करवाते हुए काफी दौड़ धूप की लेकिन स्नेचर पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो गए। रोड़ी पुलिस के एएसआई इंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।