फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किशोरी करंट लगने से झुलसी

किशोरी करंट लगने से झुलसी

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी करंट लगने से झुलसी
किशोरी करंट लगने से झुलसी
विज्ञापन

कालांवाली। वार्ड नंबर तीन स्थित गली डीएन कॉलेज वाली में पड़ोसी के मकान की छत पर खेलते समय करंट की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
12 वर्षीय बबीता बुधवार सुबह बच्चों के साथ पड़ोसियों की छत पर खेल रही थी। बताया गया कि इस दौरान बबीता का हाथ ऊपर से गुजर रही बिजली की तार को छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ र्गई। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर झुलसी किशोरी को तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बताया कि निगम के अधिकारियों को मकानों के ऊपर से गजर रही ढीली तारों को दुरुस्त करने के बारे में कहा था। उन्होंने बताया कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने गली में व मकान की छतों के पास गुजरती नीचे, ढीली और नंगी तारों को दूर करने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई अनहोनी घटना घटित न हो।
विज्ञापन


शहर में काफी तारें नंगी हैं, वहां तारों के बीच लगी फट्टी टूटने के चलते किशोरी को करंट लग गया था। जिसको ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर में उक्त समस्याओं को दूर करने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से काम चल रहा है। शहर में करीब 300 पोल लगा दिए गए हैं। शीघ्र ही काम पूरा कर लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीत राम सलोरा, एसडीई बिजली विभाग कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed