{"_id":"5974c82e4f1c1b82548b46c4","slug":"81500825646-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज ठेकेदार 22 दिनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखेबाज ठेकेदार 22 दिनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखेबाज ठेकेदार 22 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
किसानों को फर्जी बिजली कनेक्शन देकर बिजली निगम को लगाया लाखों का चूना
अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड में
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सैकड़ों किसानों और बिजली निगम से धोखाधड़ी करके लाखों का चूना लगाने वाला ठेकेदार सुरजीत सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लगातार आठ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी ठेकेदार के पीछे लगी हुई थी। 22 दिनों बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस अवधि में पुलिस ठेकेदार सुरजीत सिंह से धोखाधड़ी से हड़पी रकम बरामद करेगी।
दिसंबर 2016 में नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में किसानों को अवैध बिजली कनेक्शन जारी करने का खुलासा हुआ था। इसके बाद बिजली निगम ने कई किसानों के कनेक्शन काट दिए, जिससे गुस्साए किसानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। सरकार ने किसानों की मांग पर जांच के आदेश दे दिए। बिजली निगम के सीनियर अधिकारियों ने मामले की जांच की तो निगम के ठेकेदार सुरजीत सिंह निवासी शेरपुरा द्वारा धोखाधड़ी करके किसानों को कनेक्शन देने की बात सामने आई। इस धोखाधड़ी से बिजली निगम को भी करीब 20 लाख रुपये का चूना लगा। इस धोखाधड़ी में बिजली निगम के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे जिन पर विभागीय कार्रवाई की गई। बिजली निगम के एसडीओ रवि कुमार की शिकायत पर चोपटा थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सुरजीत सिंह पर धोखाधड़ी की आठ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई। 22 दिनों बाद पुलिस को इसमें सफलता मिली और ठेेकेदार सुरजीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि आरोपी ठेकेदार को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। ठेकेदार से धोखाधड़ी से वसूल की गई नगदी बरामद करनी है।