{"_id":"5b12e8f94f1c1bb36e8b5e4f","slug":"71527965945-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा ने लगाया नशेड़ी पिता पर दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगा ने लगाया नशेड़ी पिता पर दुराचार का आरोप
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिग ने लगाया नशेड़ी पिता पर दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। रोड़ी क्षेत्र में एक शराबी पिता ने अपने खून के रिश्ते को ही हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 7वीं कक्षा मेें पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका पिता नशे का आदी है। शुक्रवार रात्रि जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे तो उसके पिता ने उसका मुंह दबा लिया और उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाए जाने पर परिजनों ने देखा तो लड़की बदहवास स्थिति में थी। परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए हैं। मामले की जांच कर रही एसआई सुनीता ने बताया कि पीड़ित के महिला अधिवक्ता सुनीता वर्मा के समक्ष ब्यान दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के ब्यान पर आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर 2 बार छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।