{"_id":"5aff3d764f1c1bd3408b6522","slug":"71526676854-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग का ऑडिट क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग का ऑडिट क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Updated Sat, 19 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग का ऑडिट क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
सिरसा ।
विजिलेंस ब्यूरो हिसार की टीम ने सिरसा के एक डिपू होल्डर की शिकायत पर सरकार की ओर से दिए जाने वालेे कमीशन की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑडिट क्लर्क को बरनाला रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार की दुकान से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम में डीएसपी अनिल डूडी, डीएसपी सुभाष बिश्नोई व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार संजय चौधरी थे। टीम सदस्य आरोपी क्लर्क को कागजी कार्रवाई के बाद अपने साथ हिसार ले गई। सिरसा के ही भीम कालोनी निवासी डिपो होल्डर प्रेम जैन ने बताया कि उसके अंडर करीब 19 डिपो आते हैं। उसने बताया कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण विभाग में तैनात ऑडिट क्लर्क विरेंद्र सिंह सभी डिपो होल्डरों से पैसे की डिमांड करता रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बिना किसी कारण उसके एक डिपो का लाइसेंस भी सस्पेंड करवा रखा है और वर्ष 2017 के अक्टूबर माह में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी। इसके बाद से ही उक्त क्लर्क उससे पैसे की डिमांड करता आ रहा है। प्रेम जैन ने बताया कि उसका सरकार की ओर से दिया जाने वाला कमीशन, जोकि करीब 91 हजार बनता है, अभी बाकी है। कमीशन को जारी करने की एवज में ऑडिट क्लर्क उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शुक्रवार की सांय हिसार विजिलेंस से डीएसपी सुभाष बिश्नोई व डीएसपी अनिल डूडी सिरसा किसी केस के सिलसिले में आए हुए थे। डिपो होल्डर ने क्लर्क द्वारा पैसे मांगने की शिकायत टीम से कर दी। डिपो होल्डर ने पैसे लेने के लिए क्लर्क को बरनाला रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार पर बुला लिया। वहीं टीम ने तुरंत प्रभाव से उपायुक्त को मामले से अवगत करवाया, जिसके बाद तहसीलदार संजय चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके बाद टीम बरनाला रोड स्थित मिष्ठान भंडार पर पहुंच गए। यहां डिपो होल्डर ने जैसे ही क्लर्क को 50 हजार रुपये पकड़ाए, टीम सदस्यों ने रंगे हाथों उसे काबू कर लिया।
इस बारे में डीएसपी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि वे किसी केस के सिलसिले में सिरसा आए थे। इसी दौरान डिपो होल्डर प्रेम जैन ने उनसे संपर्क कर मामले से अवगत करवाया, जिसके बाद उन्होंने उपायुक्त को इस बारे सूचना दी। उपायुक्त ने तुरंत तहसीलदार संजय चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद उन्होंने बरनाला रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार पर क्लर्क को रंगे हाथों काबू कर लिया। आगामी कार्रवाई के बाद क्लर्क को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।