फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जलालआना में 2 पक्ष भिड़े, 2 घायल, 10 पर केस दर्ज

जलालआना में 2 पक्ष भिड़े, 2 घायल, 10 पर केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जलालआना में 2 पक्ष भिड़े, 2 घायल, 10 पर केस दर्ज
जलालआना में दो पक्ष भिड़े, 2 घायल, 10 पर केस दर्ज
विज्ञापन

ओढां। गांव जलालआना में 2 पक्षों में हुए विवाद में दोनों पक्षों से 2 लोग घायल हो गए। इस विवाद में पुलिस ने घायलों के ब्यान पर दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घायल कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह घर के बाहर बैठा था कि रूपिन्द्र सिंह, गुलाब सिंह, पिन्द्र सिंह, बलजिन्द्र सिंह व धर्मप्रीत सिंह गंडासा व लाठी लेकर आए और उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। कृष्ण कुमार से मारपीट की सूचना के बाद उसके पक्ष के लोग आरोपियों के पीछे भागे। जहां दोनों पक्षों में बीच में फिर मारपीट हुई। वहीं दूसरे पक्ष से घायल महिला परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के ब्यान पर निक्का सिंह, गुरलाल सिंह, गौरा सिंह, काली सिंह व गेजू सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई रामकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते उनके बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed