फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डकेती व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

डकेती व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

Sun, 30 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
डकेती व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू
डकैती और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने डकैती व लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी नागोकी व गुरमीत सिंह निवासी गांव सालमखेड़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है। डबवाली के उपपुलिस अधीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में उनके चार अन्य साथियों की पहचान की गई है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पांच वारदातें कबूली हैं।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जिला में लूटपाट व डकैती की हुई वारदातों को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ डबवाली को जांच सौंपी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और सुरागों के आधार पर बीती रात को दो लोगों को काबू किया है। इस वारदात को सुलझाने में सीआईए डबवाली प्रभारी समेत, सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह, राजाराम, सतबीर सिंह व मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, विनोद कुमार, बलौर सिंह व सिपाही सुबे सिंह व भजन लाल का विशेष योगदान रहा। उपपुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनिल कुमार निवासी नागोकी अपने चाचा की हत्या के मामले में फरीदाबाद जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है और अप्रैल 2018 से पैरोल पर आया था और उसके बाद भगोड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनके अन्य साथियों व अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सीआईए डबवाली पुलिस द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने पर पीठ थपथपाते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने शहर सिरसा के मेडिकल संचालक विजय से हुई एक लाख की लूट, शहर सिरसा के लालबती चौक से कार को लूटने, फतेहाबाद के दुकानदार से 40 हजार रूपये की लूट, राजस्थान के पदमपुर क्षेत्र से तीन लाख रूपये व स्वर्ण आभूषणों की लूट तथा जिला के गांव नीमला निवासी एक स्कूल प्राध्यापक को चोटें मारकर लूटपाट करने की वारदातें कबूल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई कार, पदमपुर राजस्थान से लूटे गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त किए गए तीन अवैध पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed