फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शेयर बाजार में रुपया लगाकर 23 लाख की ठगी का शिकार हुआ प्राध्यापक

शेयर बाजार में रुपया लगाकर 23 लाख की ठगी का शिकार हुआ प्राध्यापक

Mon, 24 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में रुपया लगाकर 23 लाख की ठगी का शिकार हुआ प्राध्यापक
शेयर बाजार में रुपया लगाने का झांसा देकर 23 लाख ठगे
विज्ञापन

सिरसा। शेयर बाजार में दोगुने रुपये मिलने के लालच में एक प्राध्यापक 23 लाख की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने शहर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

एडीसी कॉलोनी निवासी वासुदेव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग में बतौर प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। 30 अगस्त 2018 को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें अपना नाम सोनू कौशल बताया। उसने कहा कि वह शेयर मार्केट का काम करता है। सोनू ने उसे कहा कि वह उसे शेयर बाजार में लगाई रकम का आठ प्रतिशत ब्याज देगा और जो भी मुनाफा होगा उसे डबल कर देगा। सोनू के झांसे में आकर वासुदेव ने शुरू में 50 हजार रुपये उसके खाते में शेयर बाजार में लगाने के लिए जमा करवा दिए। कुछ देर बाद सोनू की उसके पास कॉल आई की शेयर बाजार में तगड़ा उछाल आ गया है, 50 हजार के 80 हजार रुपये हो गए हैं। जितने भी रुपये लगाओगे उसके दोगुने हो जाएंगे। लालच में आकर वासुदेव ने अपने परिचितों से रुपये उधार लेकर साढ़े 23 लाख रुपये सोनू कौशल व उसके एक साथी के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद सोनू कौशल व उसके साथी का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। घरवालों के डर से वासुदेव ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। जिन लोगों से उसने रुपया उधार लिया था वो अपना रुपया वापस मांगने लगे तो घरवालों को सारी बात पता चल गई। इसके बाद शुक्रवार को वासुदेव शर्मा ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि ठगी का शिकार हुए प्राध्यापक वासुदेव शर्मा की शिकायत पर आरोपी सोनू कौशल व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed