{"_id":"5b47b0724f1c1b18308b5e8f","slug":"61531424882-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों के बाहर से रखा सामान हटाया
कालांवाली। नगर परिषद् सिरसा की तर्ज पर शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन शहर में काफी असर देखने को मिला। नगरपालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटवाने की सूचना से पहले ही वीरवार सुबह से ही अधिकतर दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर नहीं रखा और शहर की मुख्य सड़कें व बाजार खुले-खुले नजर आए।
नगरपालिका प्रशासन की ओर से दूसरे दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राम निवास की देखरेख में व नगरपालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखते हुए पुरानी मंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस मौके पर सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, एमई नरेश कुमार व काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगरपालिका प्रशासन ने सब्जी मंडी, वाटर वर्कर्स रोड, मीना बाजार, रेलवे स्टेशन के पीछे वाला रोड, पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड, पंजाब बस स्टैंड, पुराना सहारा क्लब तक दुकानों के बाहर से रखा सामान जब्त किया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राम निवास, नपा सचिव ऋषिकेश चौधरी व सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सहयोग देने अपील की और कहा कि वे शहर को जाम से मुक्ति दिलाने व शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए अपना सहयोग दें और अपनी दुकानों के आगे करीब चार फुट तक ही सामान बाहर रखें। इसके अलावा उपभोक्ता व जनता सड़कों पर अपना वाहन सही तरीके से साइडों में लगाएं। ताकि शहर में जाम की समस्या पैदा ना हो।