{"_id":"5c9e8784bdec222dc9130945","slug":"51553893252-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
सिरसा। गांव खारियां के पास शुक्रवार दोपहर को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शी सहायता के लिए दौड़े, तब तक चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव पीर खेड़ा निवासी रोहताश और बजरंग शुक्रवार सुबह बाइक पर गांव खारियां किसी काम से गए थे। दोपहर को जब वे बाइक पर गांव खारियां से बाहर निकले तो पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 40 वर्षीय रोहताश की गर्दन ही कट गई। जबकि बजरंग गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक 40 वर्षीय रोहताश का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक रोहताश के परिजनों के बयानों के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।