{"_id":"5c799aa1bdec224db8527ca2","slug":"51551473313-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले एनआरआई को छोड़ा, ड्रोन की जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले एनआरआई को छोड़ा, ड्रोन की जांच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले एनआरआई को छोड़ा, जांच जारी
ऐलनाबाद । गांव संतनगर में वीरवार को ड्रोन कैमरा उड़ाने के मामले में पूछताछ के लिए एयरफोर्स स्टेशन लेकर जाए गए एनआरआई को देर रात छोड़ दिया गया है । वहीं उधर ड्रोन कैमरा अभी अधिकारियों के कब्जे में ही है। फुटेजों की जांच की जा रही है ।
बता दें कि वीरवार को गांव के एनआरआई जसवंत सिंह ने गांव के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाया था । इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों द्वारा सिरसा फोन करने से पूरा प्रशासन हरकत में आ गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन व एयरफोर्स अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर, उक्त कैमरे को कब्जे में लेकर युवक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा था । जीवननगर चौंकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि जसवंत सिंह को पूछताछ के बाद देर रात्रि घर भेज दिया था । एयरफोर्स अधिकारी ड्रोन की जांच अभी कर रहे हैं । जांच के बाद जो रिपोर्ट उनके पास आएगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।