फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अध्यापक ने की छात्रा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

अध्यापक ने की छात्रा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक ने की छात्रा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
अध्यापक ने की छात्रा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

रानियां। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पत्तीराठावास नजदीक गांव ढुढिय़ांवाली में पढने वाली तीसरी कक्षा की सात वर्षीय छात्रा की अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने अध्यापक पर छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाते हुए अध्यापक को निलंबित करने व आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। छात्रा के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस थाना रानियां में एक शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार गांव पत्तीराठावास में तीसरी कक्षा की छात्रा से सवाल पूछा गया जिसका वह उत्तर नहीं दे पाई। जिस पर क्रोधित होते हुए अध्यापक ने डंडे से छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा के पिता जब घर पर आए तो उन्हें बच्ची ने आपबीती सुनाई। बच्ची के पिता विजय कुमार ने बताया कि बच्ची रो रही थी। उन्होंने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने अध्यापक से बात की तो उसने फोन पर ही दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। परिजन छात्रा को उपचार के लिए रानियां लाए। उपचार के पश्चात इस मामले को लेकर छात्रा के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस थाना रानियां में एक शिकायत दर्ज करवाई है। खंड शिक्षा विभाग रानियां कार्यालय के सहायक बीईओ बालू राम ने कहा कि शिकायत आ चुकी है जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed