फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मिट्टी का तोंदा गिरने से चार दबे, एक की मौत

मिट्टी का तोंदा गिरने से चार दबे, एक की मौत

Sat, 19 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का तोंदा गिरने से चार दबे, एक की मौत
मिट्टी का तोंदा गिरने से चार दबे, एक की मौत
विज्ञापन

रानियां। गांव हरीपुरा में पाइप लाइन डाल रहे चार लोग तोंदा गिरने से मिट्टी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि एक की हालत सामान्य है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायलों में जगदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह, कश्मीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह व जगराज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी भड़ोल्यांवाली शामिल हैं। हालांकि उनके परिजनों ने पाइन लाइन दबवाने वाले किसानों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

जानकारी अनुसार चारों मजदूरी का कार्य करते हैं और वीरवार को गांव हरीपुरा में कुछ किसानों द्वारा सिंचाई के लिए दबाई जा रही पाइप लाइन कार्य पर मजदूरी के लिए गए हुए थे। सांय करीब पांच बजे पाइप लाइन के लिए ट्रैक्टर से खुदाई की जा रहती थी। इसी दौरान करीब 30 फुट लंबी नाली की खुदाई एक साथ कर दी गई। जब मजदूर नाली में पाइप दबाने के लिए नीचे उतरे तो अचानक उन पर मिट्टी का तोंदा आ गिरा और चारों नीचे दब गए। इस पर चारों ने काफी शोर मचाया। तत्पश्चात आसपास के लोगों ने चारों को मिलकर बाहर निकाला और निजी वाहन से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां कुलवंत को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि कश्मीर सिंह व जगदेव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में रैफर कर दिया गया। वहीं जगराज सिंह की हालत सामान्य है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed