{"_id":"5ae377794f1c1b86098b6ebb","slug":"51524856697-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 लाख चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई:
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
परमार्थ कॉलोनी में 22 लाख की चोरी की सारी सच्चाई खुलकर सामने आ चुकी है। इस घटना को पेशेवर चोरों ने नहीं बल्कि मकान मालिक के सगे साले केशव आरोड़ा ने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया। सीआईए व शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए साले ने ये भी खुलासा किया की अलमारी में 22 लाख की बजाए साढे़ नौ लाख रुपये की नगदी थी। उसका जीजा झूठ बोल रहा है, जीजा से नाराजगी के चलते उसने चोरी की। आरोपी के कब्जे से छह लाख 85 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं।
आरोपी केशव ने पुलिस को बताया कि चोरी के रुपयों से उसने 7790 रुपये का मोबाइल खरीदा, 500 रुपये का सिम, नौ हजार रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए, 1500 रुपये के जूते व 900 रुपये कपडे़ खरीदे हैं। दो लाख रुपये उसने अपने दोस्त प्रेम निवासी चंडीगढिया मोहल्ला निवासी प्रेम को दिए। प्रेम भी उसके साथ चोरी करने में शामिल था।
बहन से है प्यार, इसलिए उसके गहने नहीं चुराए
केशव अरोड़ा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मां-बांप की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी बहन ने ही अपने पास रखा और पाला। जीजा बलवंत उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था। इसलिए वह जीजा से खार खाता है। घर में रहने के कारण उसे सारा भेद मालूम था। 23 अप्रैल को उसका जीजा और बहन परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। पीछे से वह अपने दोस्त प्रेम को साथ लेकर घर में घुसा। जिस अलमारी में रुपये रखे थे वह खुली थी। उसमें साढे़ नौ लाख रुपये की राशि और बहन के जेवर थे। अपनी बहन से वह प्यार करता है इसलिए उसने जेवर नहीं चुराए और साढे़ नौ लाख की नगदी चुरा ली।
विज्ञापन
नशा भी रहा चोरी का कारण
पुलिस सूत्रों के अनुसार केवश अरोड़ा चिट्टा (हेरोइन) के नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसे हर रोज रुपये की जरूरत पड़ती है। इसलिए उसने घर में जीजा के रुपये चोरी करने की योजना बनाई। उसका सभी भी चिट्टा का नशा करता है। इसलिए केशव ने उसे भी अपने साथ मिलाकर साढे़ नौ लाख रुपये चुराए।
ये है मामला
बेगू रोड स्थित परमार्थ कॉलोनी में बलवंत नामक व्यक्ति के मकान में 23 अप्रैल को लाखों की चोरी हो गई थी। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित दिल्ली में किसी शादी समारोह में गया हुआ है। आसपास के लोगों ने मंगलवार सुबह मकान के ताले टूटे देखे तो मकान मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अंदर जाकर सामान संभाला तो मकान के अंदर अलमारी में रखी नकदी गायब थी। मकान मालिक बलवंत दिल्ली में ही गाड़ियों की खरीद बेच का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में से 22 लाख रुपये चुराकर ले गए हैं।
आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकान मालिक का सगा साला है। मकान मालिक ने शुरू में बताया था कि चोरी 22 लाख की है लेकिन जांच में साफ हो गया कि चोरी साढे़ नौ लाख रुपये की हुई थी। चोरीशुदा राशि में से काफी राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। पुलिस ने सारी सच्चाई सामने लाकर रख दी है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-नरेंद्र बिजारनिया, एएसपी सिरसा।