{"_id":"5a5bb2014f1c1b76268b467c","slug":"51515958785-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडी सवारों ने बैरिकेड्स तोड़कर की पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाडी सवारों ने बैरिकेड्स तोड़कर की पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश,
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां (सिरसा)।
रोड़ी पुलिस ने गांव कुरंगावाली में शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान इनोवा सवारों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। गाड़ी सवारों ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियोें को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी पर फायरिंग करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस गाड़ी से तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। उधर, सीआईए पुलिस के अलावा सीन ऑफ क्राइम ब्रांच से डॉ. अजमेर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया।
गौरतलब हो कि शनिवार देर सायं डबवाली क्षेत्र के गांव मांगेआना के निकट कुछ लोगाें ने पिस्तौल के बल पर गाड़ी छीन ली थी। इस घटना के बाद जिला पुलिस ने जगह-जगह नाक ाबंदी कर रखी थी। इसी के तहत रोड़ी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने गांव कुरंगावाली के निकट रोड़ी-कालांवाली मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। करीब रात साढ़े 10 बजे कालांवाली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक पंजाब नंबर की गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय पुलिस बेरीकेड्ट तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
पुलिस को संदेह था कि उक्त गाड़ी डबवाली क्षेत्र से लूटी गई है। इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गाड़ी के टायरों को निशाना बनाकर दो राउंड फायर किए। टायर में गोली लगते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी सवार एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। बताया गया कि उक्त गाड़ी के पीछेे सीआईए पुलिस लगी हुई थी। काबू किए गए आरोपी की पहचान जयदीप सिंह निवासी फिरोजपुर हाल आबाद विराट ग्रीन कालोनी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान पंजाब क्षेत्र के जस्सी पोवाली बठिंडा के बब्बू सिंह के रूप में की गई है। गाड़ी से पुलिस ने करीब पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चार दिन बाद बनना था दूल्हा चढ़ गया पुलिस के हत्थे
पुलिस ने गाड़ी में से शादी के कार्ड बरामद किए हैं जिन पर काबू किए गए आरोपी जयदीप का नाम लिखा हुआ है। जयदीप की 18 जनवरी को ललुआना में बारात जानी थी। बताया जा रहा है कि जयदीप अपने दोस्त बब्बू के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए सुबह से ही घर से निकला था। इसे जयदीप का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि 18 जनवरी को दूल्हा बनने की बजाय जेल का मेहमान बनेगा। जयदीप के पुलिस के हत्थे चढ़ने की सूचना के बाद उसके घर में चल रहा खुशी का माहौल फीका पड़ गया। वहीं, इस घटना के बाद सीआईए पुलिस के अलावा सीन ऑफ क्राइम ब्रांच से डॉ. अजमेर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी को लिया एक दिन के रिमांड पर
पुलिस ने डबवाली क्षेत्र में गाड़ी लूट की घटना की घटना के बाद नाकाबंदी कर रखी थी। जब गाड़ी सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होेंने गाड़ी रोकने की बजाए बेरीके ड तोड़ते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी के टायर को निशाना बनाकर दो राउंड फायर किए गए। एक आरोपी को काबू कर लिया है और दूसरा फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
-सुखजीत सिंह, एसएचओ रोड़ी।