{"_id":"5c9694b9bdec2214161d58f3","slug":"41553372345-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनवाला के दो युवक राजस्थान में 120 ग्राम चिट्टे सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनवाला के दो युवक राजस्थान में 120 ग्राम चिट्टे सहित काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनवाला के दो युवक राजस्थान में 120 ग्राम चिट्टे सहित काबू
ओढां। राजस्थान की सरदार शहर पुलिस ने ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गांव बनवाला के दो कार सवार युवकों को नशे की खेप सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी तस्करों की पहचान राजीव कुमार व सुरेश कुमार के रूप में हुई है। जिनके पास से 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को भानीपुरा पुलिस ने अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया है।
जानकारी के मुताबिक सरदार शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक कार में सवार होकर नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने मेगा हाईवे रतनगढ़ रोड पर नाकाबंदी करते हुए दोनों कार सवारों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 120 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुुलिस आरोपियों से सप्लायर के बारे में पूछताछ कर रही है। चुरू के भानीपुरा थाना प्रभारी उप-निरीक्षक मलकीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को मेगा हाईवे से काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का 25 मार्च तक रिमांड हासिल किया गया है। दोनों आरोपियों को भानीपुरा पुलिस ओढां थाना में लेकर आएगी।