फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मोबाइल संचालक के साथ 40 हैंडसेट की एवज में तीन लाख 64 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज

मोबाइल संचालक के साथ 40 हैंडसेट की एवज में तीन लाख 64 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज

Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल संचालक के साथ 40 हैंडसेट की एवज में तीन लाख 64 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मोबाइल विक्रेता अमित गुप्ता ने पलवल के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर शेखर कुकरेजा के खिलाफ तीन लाख 64 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

मोबाइल विक्रेता अमित गुप्ता ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पलवल के मोबाइल डीलर शेखर कुकरेजा के साथ काफी समय से मोबाइल सेट लेने का लेन देन चल रहा था। शेखर कुकरेजा ने 29 जनवरी को 12 बजे उसे 40 हैंड सेट उचित दामों पर देने की बात कही। इसलिए उसके खाते में करीब 3 लाख 64 हजार रुपये जमा करवाने की बात कही। अमित गुप्ता ने उस दिन दोपहर एक बजे एक्सिस बैंक के खाते में राशि आरटीजीएस कर दी गई। इसके बाद शेखर कुकरेजा ने हैंडसेट की डिलीवरी का संदेश भेज दिया और कहा कि 30 जनवरी को स्टाक पहुंच जाएगा। परंतु जब मोबाइल नहीं पहुंचे तो उसके नंबर पर कॉल की गई तो वह बंद आ रहा था। इसके बाद दूसरे मोबाइल विक्रेताओं से संपर्क किया तो पता चला कि वह कई और लोगों के साथ भी ठगी कर चुका है। सिरसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed