{"_id":"5cd70a1fbdec22072d1b8ab2","slug":"31557596703-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय सामने आने से पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नीलगाय सामने आने से पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। गांव जगमालवाली-जलालआना रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में ओढ़ां के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव देसूमलकाना का शमशेर सिंह अपने चचेरे भाई हरप्रीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के पास गांव देसूमलकाना से गांव सालमखेड़ा जा रहे थे। इस दौरान गांव जगमालवाली-जलालआना रोड पर बाइक के आगे नीलगाय आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 16 वर्षीय शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 17 वर्षीय किशोर हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे राहगीरों ने ओढ़ां के सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सिरसा के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
जांच अधिकारी सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायल हरप्रीत सिंह अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
किशोर की मौत से गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले किशोर शमशेर सिंह की मौत से गांव में मातम पसरा है। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं और मृतक के एक छोटा भाई और एक बहन है। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोपहर बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।