फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भतीजे ने चाचा व दो चेचेरे भाईयों पर लगाए गाली देने व हाथापाई करने के आरोप

भतीजे ने चाचा व दो चेचेरे भाईयों पर लगाए गाली देने व हाथापाई करने के आरोप

Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
भतीजे ने चाचा व दो चेचेरे भाईयों पर लगाए गाली देने व हाथापाई करने के आरोप
चाचा व चचेरे भाईयों पर लगाए गाली देने व हाथापाई के आरोप
विज्ञापन

ऐलनाबाद। वार्ड नंबर 17 वासी मोहित कुमार ने अपने चाचा और दोनों चचेरे भाइयों पर जबरदस्ती रास्ता रोककर गाली देने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वार्ड नंबर 17 निवासी मोहित सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च सोमवार को वह अपनी गाड़ी में करीब 7:30 बजे शाम को अपनी लड़की व भांजे के साथ घर से बाजार जा रहा था। जब वह ऐलनाबाद में एक ज्वैलरी की दुकान के पास बुक स्टोर से सामान लेकर गाड़ी में बैठने लगा तो चाचा सुभाष व उसके दोनों लड़कों कमल व कपिल सोनी ने उसे गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पंचमुखी चौक के पास उनकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने मेरे साथ हाथापाई व मार पिटाई की और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी ।
विज्ञापन

कॉट्स -
आरंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के कारण तीनों दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।
राजेश कुमार, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed