फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित को आरोपियों से मिली रही हैं धमकियां, एसपी से लगाई गिरफ्तारी की गुहार

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित को आरोपियों से मिली रही हैं धमकियां, एसपी से लगाई गिरफ्तारी की गुहार

Sun, 24 Feb 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित को आरोपियों से मिली रही हैं धमकियां, एसपी से लगाई गिरफ्तारी की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। महिला थाना पुलिस ने 30 जनवरी 2019 को तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे केस वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर ली है इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही।
पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार में 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया है कि वह दूसरे प्रदेश की रहने वाली है और विवाह समारोह में खाना बनाने का काम करती है। 26 जनवरी 2019 को वह अपनी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। शाम को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया जिसने बताया कि ऐलनाबाद अनाज मंडी में आयोजित एक पार्टी में खाना बनवाना है। इसके बाद महिला ऐलनाबाद बस अड्डे पहुंची, यहां पर एक कार आई और उसे बैठाकर अनाज मंडी में ले आई। कार सवार व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष बताया। सुभाष ने उसे कहा कि यहां से उसका मुनीम उसे पार्टी वाली जगह पर ले जाएगा। पार्टी में 10-15 लोगों का खाना बनाना है। इसके बाद मुनीम उसे बाइक पर बैठाकर एक दुकान में ले गया। करीब दस मिनट बाद सुभाष दुकान में आ गया। इसके बाद सुभाष, उसके मुनीम व एक अन्य व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उक्त लोगों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से हाथा धोना पड़ेगा। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष, मुनीम व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने व एसएसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़ित ने एसपी से इस मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारने की धमकी व एसएसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके साथ ऐलनाबाद अनाज मंडी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दलित होने के चलते एसएसी/एसटी एक्ट के तहत जांच ऐलनाबाद डीएसपी को करनी थी। अब मेरा तबादला सिरसा महिला थाना से फतेहाबाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता रानी, तत्कालीन महिला थाना प्रभारी।

मैंने दो दिन पहले ही महिला थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला है, मुझे इस केस का स्टेटस नहीं मालूम। स्टेटस का पता लगाकर ही इस संबंध में कुछ बता पाऊंगी।
- इंस्पेक्टर अरुणा, प्रभारी, महिला थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed