{"_id":"5c23eb53bdec2256f87b30a5","slug":"31545857875-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल के बल पर डेरा में सो रहे साधु से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तोल के बल पर डेरा में सो रहे साधु से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के दम पर साधु से 4500 रुपये और मोबाइल लूटा
कालांवाली। गांव जगमालवाली में नहर के पास डेरा बनाकर रह रहे एक साधु से मंगलवार रात चार युवक ने पिस्तौल के दम पर लूटपाट की। लुटेरे साधु की जेब से 4500 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित साधु की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साधु विष्णु दास ने बताया कि उसने अपने सेवादार सुखदेव के साथ नहर के पास डेरा बना रखा है। मंगलवार रात 12 बजे चार युवक डेरा में आए। एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान कर कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ है वह हमें दे दो। साधु विष्णु दास का कहना है कि उसने युवकों से कहा कि साधु संतों में ईश्वर का वास होता है, लेकिन युवकों ने उसे धमकाते हुए उसकी जेब से 4500 रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चारों युवक फरार हो गए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि साधु विष्णु की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।