फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रिवाइज खबर:संपतियों की सुरक्षा के लिए नामधारी गुरुद्वारा जीवननगर समिति ने एसपी को सौंपा मांग पत्र

रिवाइज खबर:संपतियों की सुरक्षा के लिए नामधारी गुरुद्वारा जीवननगर समिति ने एसपी को सौंपा मांग पत्र

Thu, 30 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रिवाइज खबर:संपतियों की सुरक्षा के लिए नामधारी गुरुद्वारा जीवननगर समिति ने एसपी को सौंपा मांग पत्र
संपत्तियों की सुरक्षा के लिए मांगी पुलिस सहायता, एसपी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

सिरसा। नामधारी गुरुद्वारा जीवननगर समिति की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नामधारी गुरुद्वारा समिति ने पुलिस अधीक्षक हमीद अख्तर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नामधारी गुरुद्वारा समिति जीवननगर के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि सतगुरु प्रताप सिंह के दो बेटे महाराज बीर सिंह व जगजीत सिंह थे। सतगुरु जगजीत सिंह की मृत्यु के उपरांत महाराज बीर सिंह के पुत्र ठाकुर उदय सिंह द्वारा गुरुद्वारा भैणी साहिब लुधियाना में अपने को पंथ का प्रमुख घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महाराज बीर सिंह की धर्म पत्नी माता दलीप कौर की मृत्यु 24 जनवरी 2018 को होने के उपरांत ठाकुर उदय सिंह के अनुयाइयों द्वारा नामधारी गुरुद्वारा समिति व सतगुरु प्रताप सिंह ट्रस्ट की संपत्तियों पर कब्जा करने की धमकियां दी गई। चूंकि नामधारी गुरुद्वारा भैणी साहिब का रखरखाव ठाकुर उदय सिंह कर रहे थे तो यहां का प्रबंधन माता दलीप कौर ने सतगुरु प्रताप सिंह ट्रस्ट व नामधारी गुरुद्वारा समिति बना कर उन्हें सौंप दिया था। ठाकुर उदय सिंह के अनुयाइयों द्वारा सतगुरु दलीप सिंह के अनुुयायियों को तंग करने का सिलसिला जारी है। ठाकुर उदय सिंह के समर्थकों द्वारा अप्रैल में डबवाली रोड जीवननगर में जगमोहन सिंह नामक व्यक्ति का मकान दिन दिहाड़े तहस नहस करके सारा सामान फेंक दिया तथा मलबा आदि उठा कर अपने साथ ले गए थे। थाना रानियां में मुकदमा तो दर्ज हुआ था, जिस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से कुछ दिनों पहले जीवनगर में ठाकुर उदय सिंह के अनुयायियों ने बिजली घर के साथ धर्मकांटा की जमीन पर चार दीवारी करके सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। हमने थाना रानियां में इस सबंध में लोगों के खिलाफ शिकायत भी दी। लेकिन रानियां पुलिस ने रोजनामचा दर्ज करके खानापूर्ति की। लेकिन किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। नामधारी गुरुद्वारा समिति जीवनर के प्रधान सुखदेव सिंह व नरेंद्र सिंह ने एसपी से अनुरोध किया है कि नामधारी गुरुद्वारा जीवननगर व सतगुरु प्रताप सिंह ट्रस्ट की संपत्तियों पर ठाकुर उदय सिंह के समर्थक कभी भी कब्जा कर सकते हैं। इसलिए ट्रस्ट की संपतियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
फोटो 31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed