फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   महिला ने लगाया मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने का आरोप, केस दर्ज

महिला ने लगाया मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने का आरोप, केस दर्ज
महिला ने लगाया मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर निवासी एक महिला ने अपने पति, देवर व सास के खिलाफ मारपीट कर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में हुडा चौकी में एक शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर निवासी नगीना ने बताया कि उसके तीन लड़के व एक लड़की है। उसका पति नग पत्थर बेचने का काम करता है। जबकि वह स्वयं भी मजदूरी कर अपना व परिवार का गुजारा कर रही है। 9 जुलाई की सांय करीब 3 बजे वह मजदूरी कर घर लौटी थी। तभी उसके पति ने उसकी सास से कहा कि नगीना आ गई है, जिसने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर रखी है। इसके बाद उसके पति ने उसके बालों को पकड़कर उसका सिर दीवार से दे मारा। यही नहीं उसके देवर ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके पति ने उंगलियां डालकर उसका मुंह खोल दिया और उसकी सास ने कोई जहरीला पदार्थ उसके मुंह में डाल दिया। उसके शोर मचाने पर उसके बच्चे व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे छुड़वाकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। उसका पति, देवर व सास मौके से भाग गए। दो दिन तक वह बेसुध रही। जिसके कारण कुछ बता नहीं पाई। उसने बताया कि उसकी ननद की शादी गांव बाजेकां निवासी उसके भाई के साथ हुई है। पति-पत्नी में झगड़ा होने के कारण उसकी ननद काफी समय से अपने बच्चों के साथ यहीं शक्ति नगर में झोपड़ी में रह रही है। उसका पति इसी बात की रंजिश में कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है और धमकियां भी दे रहा है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शक्ति नगर में महिला को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ देने की शिकायत आई थी। महिला के बयान दर्ज कर महिला के पति, सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed