{"_id":"5b3295734f1c1b2e168b462c","slug":"31530041715-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर के बाहर झुंड बनाकर बैठे मनचलों को महिला पुलिस खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर के बाहर झुंड बनाकर बैठे मनचलों को महिला पुलिस खदेड़ा
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। हुडा कॉम्पलेक्स में कोचिंग सेंटरों के बाहर बैठे रहने वाले मनचलों को मंगलवार दोपहर महिला पुलिस ने सबक सिखाया। महिला थाना पुलिस को कुछ छात्राओं ने सूचना दी थी कि कोचिंग के बाहर हर समय मनचले डेरा जमाए रहते हैं और छात्राओं के आने-जाने के दौरान गलत हरकतें करते हैं। इससे छात्राओं को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी हुडा कॉम्पलेक्स पहुंची। थाना प्रभारी ने झुंड बनाकर कर बैठे युवकों को यहां भगाया और दोबारा कोचिंग सेंटरों के बाहर दिखने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी सुनीता ने सेंटर संचालकों को भी चेताया और निर्देश दिया कि कोचिंग समय के बाद छात्राओं को अपने घरों की ओर जाना सुनिश्चित करें। कोचिंग क्लास के बाद कॉप्लेक्स एरिया में कोई न ठहरे।
शहर में कोचिंग सेंटरों के बाहर झुंड बनाकर बैठने वालों के खिलाफ महिला पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। छात्राओं की शिकायतें आ रही हैं कि मनचले उन्हें परेशान करने के लिए सेंटरों के बाहर डेरा जमाकर घंटों बैठे रहते हैं। पुलिस का ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।
शहर में कोचिंग सेंटरों के बाहर झुंड बनाकर बैठने वालों के खिलाफ महिला पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। छात्राओं की शिकायतें आ रही हैं कि मनचले उन्हें परेशान करने के लिए सेंटरों के बाहर डेरा जमाकर घंटों बैठे रहते हैं। पुलिस का ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।