फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीढिय़ों के रास्ते मंदिर में घुसकर हजारों की नगदी व चांदी के बर्तन चुराए

सीढिय़ों के रास्ते मंदिर में घुसकर हजारों की नगदी व चांदी के बर्तन चुराए

Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
सीढिय़ों के रास्ते मंदिर में घुसकर हजारों की नगदी व चांदी के बर्तन चुराए
मंदिर से हजारों की नकदी और चांदी के बर्तन चोरी
विज्ञापन

सिरसा। बेगू रोड पर पटेल बस्ती में स्थित श्याम मंदिर में सोमवार देर रात्रि को चोरों ने सेंधमारी कर हजारों की नकदी व चांदी के बर्तनों चोरी कर लिए। सुबह जब पुजारी मंदिर में पहुंचा तो मंदिर के अंदर पड़े दानपात्र के ताले टूटे पड़े थे। जब दानपात्र को चैक किया तो उनमें से नगदी गायब थी। पुजारी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए।
मंदिर के पुजारी कुंदनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की रात्रि को पूजा के बाद वह मंदिर को बंद कर चला गया। रात्रि में चोर सीढ़ियों के रास्ते घुसे और मंदिर में रखे दो दानपात्र, जिसमें से एक में करीब 15 हजार की नगदी थी। जबकि दूसरे में 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। यही नहीं चोर मंदिर से चांदी की एक थाली, दो कटोरी व एक चम्मच, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है, चुराकर ले गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचा तो अंदर के गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब दानपात्र संभाले तो नगदी गायब थी। मंदिर में रखी मूर्तियों के साथ पड़े कुछ चांदी के बर्तन भी गायब थे। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम:
बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर में चोरी व छीना झपटी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पुलिस एक घटना को सुलझा नहीं पाती और बदमाश दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस की सिरदर्दी को और बढ़ा देते हैं। पुलिस की लचर व्यवस्था भी घटनाओं को अंजाम देने में प्रमुख भूमिका निभा रही है। एकाध छोटी घटनाओं को सुलझाने के अलावा पुलिस अभी तक बड़ी कोई वारदात को सुलझाने में नाकामयाब रही है। घटनाओं से पीड़ित लोग कार्रवाई की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों के पास भी जाते हैं। लेकिन उन्हें वहां से मिलता है तो सिर्फ और सिर्फ कोरा आश्वासन। हालांकि सिरसा में कुछ समय पूर्व ही आए एसपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं। अब तक वे 6 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर चुके हैं, जबकि कुछ कर्मचारियों को लाइन हाजिर भी कर चुके हैं। लेकिन इतनी सख्ती से काम नहीं चलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट़्स
-चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच की गई है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। जांच जारी है।
-प्रेम कुमार, जांच अधिकारी, कीर्तिनगर चौकी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed