फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गैंग रेप व मर्डर की घटनाओं पर बिफरे छात्र

गैंग रेप व मर्डर की घटनाओं पर बिफरे छात्र

Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गैंग रेप व मर्डर की घटनाओं पर बिफरे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्गों के हकों की आवाज उठाने वाले छात्र संगठन डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) ने शुक्रवार को विवि के गेट पर प्रदेश में रोजाना हो रहे छात्राओं और बच्चियों से गैंगरेप-मर्डर के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और डीजीपी सहित पूरी बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बसपा जिला अध्यक्ष और छात्र नेता रविंद्र बाल्याण और संदीप दारेवाला, यूनिवर्सिटी अध्यक्षा रेखा रानी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन दलित बच्चियों से हो रहे गैंग रेप और मर्डर से हरियाणा शर्मशार है, वहीं लचर और बेलगाम कानून व्यवस्था के चलते भाजपा सरकार चलाने के अपने संवैधानिक अधिकारों को खो चुकी है। हरियाणा में केंद्र को तुरंत राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर देनी चाहिए। चार दिनों में पांच बड़े रेप और मर्डर के बढ़ते मामलों से हरियाणा शर्मसार हुआ है। चलते हुए ऑटो में गैंगरेप, उकलाना गुड़िया कांड से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया, जिसकी परिणिति जींद, पानीपत, पिंजोर और फरीदाबाद के रेप-मर्डर केस है। प्रदेश की बहू-बेटियां अब घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, जिस कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में भारी रोष पनप चुका है।
विज्ञापन

छात्र संगठन के प्रदेश उपप्रधान संदीप दारेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में संवैधानिक संस्थाएं दम तोड़ चुकी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में अक्षम है। प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों के चलते अपराध बढ़ा है। वहीं सरकारी दबाव के चलते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल आयोग, सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय आदि अपनी शक्तियों के समतुल्य गंभीर कदम नहीं उठा पाए हैं। भाजपा शासन में बोलने वालों की सुनी नहीं जा रही और जनहित की आवाज को उठाने वालों को तानाशाही के बल पर दबाया जा रहा है। हरियाणा में कानून का डर समाप्त हो चुका है। सरकार गीता और सरस्वती परियोजनाओं में उलझी हुई है, वहीं रेप, मर्डर, बेरोजगारी, महंगाई और अशिक्षा-अज्ञानता पर कोई सार्थक पहल नहीं कर रही। प्रदेश के डीजीपी सहित पूरी बीजेपी सरकार को स्वेच्छा से त्यागपत्र देकर पूजा पाठ करने हिमालय चले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान मलकीत सिंह, सुमन रानी, दीपका, सीमा, पूजा, प्रियंका, राधे, नीतू, पवनदीप, विजय नाथूसरी, सचिन, संजीव बरार, पूजा, निशा, सोमा, लवप्रीत, इकजोत, अमित, दीपक, दिनेश कागदाना, शकुंतला और अन्य सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed